SSC की परीक्षा देने से पहले ही धरा गया मुन्नाभाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय कर्मचारी चयन आयोग चंडीगढ़ की ओर से आयोजित स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा में एक अभ्यर्थी को फर्जी एडमिट कार्ड के सहारे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करते पकड़ा गया है। परीक्षा केंद्र संचालक ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 465(71) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। केंद्रीय चयन आयोग (एसएससी) की ओर से रविवार को स्टेनो टाइपिस्ट ग्रेड-3 एवं 4 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया।
हमीरपुर के एक निजी स्कूल में भी केंद्र था। इस दौरान परीक्षा केंद्र संचालक ने स्कूल के गेट पर जांच के दौरान एक अभ्यर्थी को फर्जी एडमिट कार्ड के साथ पकड़ा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र संबंधित स्कूल ही था, लेकिन एडमिट कार्ड का रोल नंबर और अभ्यर्थी का नाम मैच नहीं हो रहा था।
उतर प्रदेश का रहने वाला है युवक
यहां तक कि अभ्यर्थी का फोटो भी अलग था। केंद्र संचालक ने केंद्रीय चयन आयोग के अधिकारियों को एडमिट कार्ड की प्रतिलिपि भेजी तो संबंधित अधिकारियों ने एडमिट कार्ड फर्जी होने का हवाला दिया।
इसके चलते केंद्र संचालक ने इसकी शिकायत सदर पुलिस थाना में की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्जकर लिया है। वहीं अभ्यर्थी ऋषभ निवासी उत्तर प्रदेश का कहना है कि उसने एडमिट कार्ड का साइबर कैफे से ऑनलाइन प्रिंट निकलवाया है।
उधर, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रत्न का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही मामले की गुत्थी सुलझ सकेगी।