फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   student beaten up by teacher in vivek international school solan.

दूसरे छात्र को जवाब बताया तो मिली खौफनाक सजा

Sat, 21 Feb 2015 08:33 AM IST
Updated Sat, 21 Feb 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
student beaten up by teacher in vivek international school solan.

हिमाचल के सोलन जिले में विवेक इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले छात्र से एक शिक्षक ने सजा के नाम पर कई बार उठक-बैठक करवाई और पुशअप निकलवाए। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर संगीन आरोप जड़े हैं। परिजनों का कहना है कि स्कूल के एक शिक्षक ने उनके बेटे को सजा के नाम पर कई बार उठक-बैठक करवाई और पुशअप निकलवाए।

विज्ञापन


जब वह घर पहुंचा तो उसकी हालत उठने लायक नहीं थी। पुलिस को सूचना दी गई और बच्चे को चिकित्सालय लाया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर बच्चे का मेडिकल करवाया, लेकिन स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया है। पुलिस जांच के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है। छात्र के पिता सोहन ने पुलिस में स्कूल के अध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

खाना भी नहीं खा पा रहा बेटा

student beaten up by teacher in vivek international school solan.

बद्दी के विवेक इंटरनेशन स्कूल में पढ़ने वाले छठी कक्षा के रोहन ने बताया कि उसका स्कूल में कक्षा के दौरान टेस्ट लिया गया। एक छात्र उससे कुछ पूछने लगा जिस पर उसने उसे जो आता था बता दिया, लेकिन कक्षा के अध्यापक ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया।

जिस पर उसे अध्यापक ने कक्षा में खड़ा कर कई बार उठक बैठक कराई तथा पुशअप करवाए। इससे उसकी बाजू व टांगो में दर्दे हो गई। छात्र जब स्कूल से लौटा तो वह खाना भी नहीं खा रहा था जिस पर उसके पिता ने बद्दी थाने में स्कूल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

जांच के बाद होगा मुकदमा दर्ज-
उधर, सब इंस्पेक्टर रमेश ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि छात्र का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्कूल प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्हें इसकी शिकायत नहीं मिली है। न ही इस बारे में उन्हें कुछ पता है। उन्होंने कहा कि  शनिवार को स्कूल जाने पर इसकी छानबीन कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed