फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Stone pelting on standing truck, case on one and a half dozen including union pradhan

खड़े ट्रक पर पथराव, यूनियन के प्रधान सहित डेढ़ दर्जन पर केस

Wed, 22 Apr 2020 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुलैहड़ (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, दुलैहड़ (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Apr 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on standing truck, case on one and a half dozen including union pradhan
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊन जिले के दुलैहड़ क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गोंदपुर जयचंद में देर रात एक उद्योग के पास माल ढुलाई को लेकर ट्रक ऑपरेटरों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में काफी समय तक बहस चलती रही। आरोपियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उद्योग के एक ट्रक पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे ट्रक को नुकसान हुआ है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसआई अशोक कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर अमराली के पास थे। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गोंदपुर जयचंद के पास एक उद्योग के पास टाहलीवाल ट्रक यूनियन के प्रधान साथ सड़क पर 20 से 25 लोग खड़े हैं। रात के समय सड़क पर दो ट्रक चालकों ने अपने ट्रक बीच सड़क में खड़े कर सड़क बंद कर दी है।

विज्ञापन


ट्रक चालकों और लोगों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर उद्योग के बाहर खड़े ट्रक के शीशे तोड़ दिए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात के समय उद्योग के बाहर ट्रक पर पथराव करने और कोरोना महामारी के चलते भीड़ एकत्रित करने के आरोपी के ट्रक यूनियन प्रधान सहित डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी हरोली अनिल कुमार मेहता का कहना है कि पुलिस ने आरोपी ट्रक युनियन प्रधान अशोक कुमार उर्फ शोकी, विवेक मेहता, विपिन कुमार, किशन कुमार निवासी बीटन, निम्मा, सावी रायजादा, अशोक कुमार, बॉबी, प्रकाश निवासी बीटन, सचिन, बिलो, कर्ण सोनी, भूपिंद्र सिंह, किशन देव, जीत सिंह, अमरीक सिंह, निर्मल सिंह, बबली निवासी टाहलीवाल और विक्रम ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed