{"_id":"585814bf4f1c1b6755e393cb","slug":"stone-crusher-owner-arrested-for-illegal-mining-in-beas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास में रास्ता बनाने पर क्रशर मालिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यास में रास्ता बनाने पर क्रशर मालिक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 20 Dec 2016 09:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी-कुल्लू की सीमा पर टकोली और शाह बिहाली में ब्यास नदी में अवैध रास्ता बनाने और अवैध खनन मामले में पुलिस ने कुल्लू के एक स्टोन क्रशर मालिक को गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी क्रशर मालिक से पूछताछ कर रही है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अभी और लोगों पर गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रमुखता से खबरें प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने लोगों के बयानों के आधार पर छानबीन के बाद कार्रवाई अमल पर लाई है। उधर, सोमवार को पुलिस ने ब्यास नदी की निशानदेही के लिए राजस्व रिकॉर्ड जुटाया। निशानदेही के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पता लगाएगी कि ब्यास नदी पर अवैध रूप से रास्ता क्यों बनाया गया।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि अमर उजाला की खबर प्रकाशित होते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा था और जांच शुरू की थी। पुलिस ने भुंतर थाना में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार व्यक्ति के क्रशर को भी बंद कर दिया है। शिमला से जियोलॉजिकल टीम भी मौके का जायजा ले चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, पुल बनाने वाली कंपनी के ठेकेदार राजेश राव ने बताया कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि लोगों के बयान के आधार पर क्रशर मालिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी। डीसी कुल्लू यूनुस ने बताया कि सभी विभाग मामले में जांच के लिए सहयोग कर रहे हैं।