फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   state vigilence arrested a clerk at solan

पैसा हड़पने के लिए इस शातिर ने अपनाए कई हथकंडे

Wed, 23 Apr 2014 10:49 AM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 10:49 AM IST
विज्ञापन
state vigilence arrested a clerk at solan

स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षक ग्रेड टू को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। विभाग में ही तैनात महिला कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों को मिलने वाली राशि को डकारने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


आरोपी ने न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी। याचिका खारिज होने के बाद विजिलेंस ने चंडी में खंड स्वास्थ्य केंद्र में तैनात आरोपी गुरदयाल पाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


विजिलेंस के एसपी सुरेंद्र वर्मा ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पति को मिलने थे एक लाख 75 हजार

state vigilence arrested a clerk at solan

विजिलेंस के मुताबिक वर्ष 2012 में आरोपी स्वास्थ्य विभाग अर्की ब्लाक में तैनात था। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग में तैनात मिड वाइफ कमला का निधन हो गया।

पति ने पत्नी के डयूज लेने के लिए विभाग के अधिकारियों को आवेदन किया। अधीक्षक गुरदयाल पाल ने इसमें हेराफेरी कर डाली। महिला की मौत के बाद 1 लाख 75 हजार रुपये उसके पति को मिलने थे।

आरोपी ने 93 हजार रुपये का भुगतान कर दिया शेष राशि देने के लिए उसने पचास हजार रुपये की मांग की। असल में सारी रकम आरोपी निकाल चुका था।

कोर्ट ने भी खारिज की जमानत याचिका

state vigilence arrested a clerk at solan

शोर मचने के डर से आरोपी ने फर्जी कागजात बनाकर दोबारा कुछ रकम ड्रा करवा ली और कुछ प्रभावित को भी दे दी। वहीं आडिट के दौरान इसका खुलासा हुआ।

प्रभावित आरोपी के इरादों को भांप गया और उसने शिकायत विजिलेंस में की। विजिलेंस ने जांच शुरू की तो आरोपी सही निकले और विजिलेंस ने मुकदमा दर्ज किया।

गिरफ्तारी के भय से आरोपी ने अग्रिम जमानत की याचिका लगाई, जिसे खारिज कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed