{"_id":"5e14a58a8ebc3e881737344e","slug":"state-tax-department-seized-fake-bills-of-40-crores-from-nine-pharma-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य कर विभाग ने नौ फार्मा कंपनियों से पकड़े 40 करोड़ के फर्जी बिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राज्य कर विभाग ने नौ फार्मा कंपनियों से पकड़े 40 करोड़ के फर्जी बिल
Tue, 07 Jan 2020 09:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jan 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर एवं आबकारी विभाग के दक्षिण परवाणू प्रवर्तन क्षेत्र के संयुक्त आयुक्त के एक दल ने मंगलवार को बरोटीवाला में एक इकाई में छापा मारकर आवक आपूर्ति के 4.5 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जब्त किए हैं। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जेसीएसटीई यूएस राणा के निरीक्षण में यह कार्रवाई की गई। बताया कि अब तक ऐसी 09 इकाइयों में छापों के दौरान 40 करोड़ रुपये के फर्जी बिल जब्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
एक ऐसे ही छापे के दौरान 61 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई है जिसके बारे में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। उन 25 इकाइयों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं जिन्होंने फर्जी कंपनियों से आपूर्ति प्राप्त की है। इन बिलों की मुख्य आपूर्तिकर्ता एक ट्रेडिंग फर्म है, जिसका पता लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
इसका मालिक 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्राप्त करने वाला एक छोटा कर्मचारी है और लेबर क्वार्टर में रहता है। इन मामलों में कर की कुल चोरी 10 करोड़ रुपये से अधिक होने की आशंका है। नकली बिलों की आपूर्ति करने वाली और नकली फर्मों के होने की भी आशंका है जिसकी जांच की जा रही है। ऐसे अन्य दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन