फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sp shimla dw negi: gyacho suicide case in court

आत्महत्या मामले में एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी की मुश्किलें बढ़ीं

Sun, 25 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
sp shimla dw negi: gyacho suicide case in court

रिकांगपिओ में आत्महत्या मामले को लेकर एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 13 जून को खयाडुप ज्ञाछो(45) की मौत के मामले को लेकर शनिवार को पुलिस ने मृतक ज्ञाछो की पत्नी भजन देवी के मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए। 

विज्ञापन


अब पुलिस की जांच के लिए मृतक की पत्नी के बयान खासे महत्वपूर्ण होंगे। ऐसे में पुलिस और शासन पर एसपी शिमला के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ गया है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि पुलिस ने सुसाइड नोट में नाम सामने आने के बाद
विज्ञापन


एएसआई और हेड कांस्टेबल को कार्रवाई के तहत लाइन हाजिर कर दिया है जबकि एसपी से न तो पूछताछ की गई है और ना ही कार्रवाई की गई है। इस मामले में रारंग पंचायत के खयाडुप ज्ञाछो (45) का शव 13 जून को रिकांगपिओ टैक्सी स्टैंड के पास मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुसाइड नोट में तीन पुलिस अधिकारियों के नाम

sp shimla dw negi: gyacho suicide case in court
एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी - फोटो : File Photo

ज्ञाछो की पत्नी भजन देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। भजन देवी के अनुसार सुसाइड नोट में मृतक ज्ञाछो ने तीन पुलिस अधिकारियों के नाम और रैंक लिखकर बताया है कि वे इनकी प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। 

पुष्ट सूत्रों के अनुसार सुसाइड नोट में एसपी शिमला डीडब्ल्यू नेगी, पूह थाने के एएसआई रमेश और हेड कांस्टेबल हुकुम का नाम था। लेकिन मामला दर्ज करते समय सुसाइड नोट को नजरअंदाज कर अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed