फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   someone throw infant in forest at mandi.

शर्मनाक! रुमाल में लपेटकर जंगल में फेंक दी नवजात

Sat, 07 Nov 2015 11:26 AM IST
Updated Sat, 07 Nov 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
someone throw infant in forest at mandi.

रात के अंधेरे में नवजात बच्ची को रूमाल में लपेटकर जंगल में फेंक दिया गया। ठंड के बीच जंगल में बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग यहां पहुंचे। बच्ची की हालत देखकर ये भी हैरान रह गए। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी में सामने आया है। यहां उपमंडल की द्राहल पंचायत के नागनाला के समीप जंगल में नवजात बच्ची मिली है।

विज्ञापन


वीरवार देर शाम दो लोगों को द्राहल के समीप ये नवजात बच्ची मिली है। नवजात को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में दाखिल किया गया है। बस्सी पुलिस मामले की जांच कर रही है। नवजात बच्ची को कौन और कब छोड़ गया? इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

रूमाल में लपेटकर जंगल में फेंकी थी मासूम

someone throw infant in forest at mandi.

पत्थर तोड़ कर जीवन बसर करने वाले बीड़ निवासी बबलू ने पुलिस को बताया कि वह तथा उसका साढू विजय द्राहल में पत्थर तोड़ने का काम करते हैं। बीती रात को वह दोनों मकरीड़ी से सब्जी लेकर पैदल आ रहे थे तो नागनाला के पास जंगल में उन्होंने नवजात के रोने की आवाजें सुनीं। मौके पर जाकर देखा तो नवजात को रुमाल में लपेट कर कोई फेंक गया था।

दोनों ने उसे उठाया और किराये के मकान में ले आए। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को स्वास्थ्य लाभ के लिए जोगिंद्रनगर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, एएसपी मंडी केसी राणा ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्घ आईपीसी की धारा 317 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed