{"_id":"f1f056ed5047afd524ba8d4ccce64f91","slug":"somebody-shoot-at-boy-at-humirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चला दी गोली, आईजीएमसी रैफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर चला दी गोली, आईजीएमसी रैफर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 19 Sep 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के नादौन के तहत नियाटी गांव में कुछ अज्ञात लोगों ने एक युवक पर गोली चला दी। युवक के मुंह में छररे लगे हैं। युवक को घायलावस्था में क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया, जहां से उसे टांडा रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बाद में युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया है। गोली किसने चलाई, क्यों चलाई अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस गोली चलने, चलाने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सुनील कुमार (28) पुत्र रमेश चंद निवासी गांव नियाटी वीरवार रात करीब साढ़े दस बजे रंगस अपने घर की तरफ जा रहा था। घर के पास नाले में युवक को गोली लग गई। गोली युवक के चेहरे पर लगी।
विज्ञापन
गोली के छररे से युवक का मुंह छलनी हो गया। युवक ने घायलावस्था में अपनी माता कमलेश कुमारी को फोन किया। फोन पर मां से बात नहीं हो सकी लेकिन मां ने बेटे की रूंद्राली आवाज से स्थिति को भांप लिया।
परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
परिजन जब बेटे को ढूंढते हुए नाले के पास पहुंचे तो सुनील कुमार नाले में घायलावस्था में मिला। सुनील के जबड़े में गहरे घाव हो गए थे और काफी खून बह गया था। सुनील के जबड़े में गोली के छररे काफी अंदर तक धंस गए थे।
थाना प्रभारी जसबीर ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। गोली किसने चलाई, क्यों चलाई है, कारणों का पता लगाया जा रहा है। गोली चलाने वाले को ढूंढा जा रहा है।