फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   somebody put poison in the water tank of school at kinnaur

स्कूल में पानी की टंकी में मिला दिया जहर

Tue, 24 Jun 2014 08:50 AM IST
Updated Tue, 24 Jun 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
somebody put poison in the water tank of school at kinnaur

किन्नौर जिले के पूह खंड में मिडिल स्कूल सुन्नम के पानी के टैंक में किसी ने मार्शल स्प्रे ऑयल (जहरीला कीटनाशक) मिला दिया। इसी टैंक का पानी स्कूल में पीने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

विज्ञापन


इससे पहले कि कोई टैंक के पानी को पीता, इसमें जहर मिलने का पता चल गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की सूझबूझ से बड़ी घटना होते होते टल गई। घटना के बाद से इलाके के लोग सन्न हैं।
विज्ञापन


पानी के टैंक को सील कर दिया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। टैंक से स्कूल के अलावा चार सार्वजनिक और एक निजी नल को पानी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड डे वर्कर को चला जहर का पता

somebody put poison in the water tank of school at kinnaur

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह मिड डे वर्कर खाना बनाने के लिए आईपीएच विभाग के टैंक से पानी लेकर आई। पानी में स्प्रे ऑयल की दुर्गंध आ रही थी।

सभी को पानी के इस्तेमाल से मना किया गया। स्कूल के मुख्याध्यापक तेज सिंह नेगी ने आईपीएच विभाग पूह के एसडीओ शेर सिंह व कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र कुमार सहित पूह के थाना प्रभारी ओम प्रकाश को सूचना दी।

आईपीएच विभाग और पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पानी के टैंक को खाली करके उसे सील कर दिया गया।

केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

somebody put poison in the water tank of school at kinnaur

पुलिस ने भादंसं की धारा 284 और 277 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी किन्नौर केके वर्धन ने बताया कि पानी के पांच हजार लीटर के टैंक में मार्शल नामक स्प्रे आयल मिलाया गया था। ऐसा किसने और क्यों किया, इसका पता जल्द लगाया जाएगा।

बागवानी विकास अधिकारी डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा है कि मार्शल को कार्बो सल्फान कहते हैं। यह कीटनाशक है। पानी की टंकी में घुलने के बाद इससे कुछ पानी किसी ने पी लिया तो यह उल्टी, बेहोशी जैसी स्थिति पैदा कर देता है। हालांकि, यह बहुत डेडली जहर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed