{"_id":"46e93b395e69f4d8fcb7a13fbc64f168","slug":"some-youth-beat-advocate-at-lakkar-bajar-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"जश्न मनाने के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जश्न मनाने के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दी पिटाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 21 May 2014 10:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 मई को लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जीत के जश्न के लिए लक्कड़ बाजार में दो युवकों ने कारोबारियों, बस वालों से 100-100 रुपये का चंदा वसूलना शुरू किया। ये नशे में थे।
विज्ञापन
उगाही करते हुए ये वकील पंकज चौहान के पास भी आए और पैसा मांगने लगे। जबरन उगाही के नाम पर पंकज ने पैसा देने से मना कर दिया। आरोपी मारपीट पर उतर आए। लेकिन स्थानीय कारोबारियों और लोगों की मदद से आरोपियों को भगा दिया गया।
विज्ञापन
अगले दिन दोनों दर्जन भर साथियों को लेकर आए और पंकज पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। इससे इनके कंधे पर चोट आई। लक्कड़ बाजार में हड़कंप मच गया। हालांकि स्थानीय लोग बदमाशों से भिड़ गए और दो हमलावरों को काबू भी कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने छोड़ दिए आरोपी
इन्हें पकड़कर लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी ले गए। शिकायतकर्ता पंकज का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई न करते हुए इन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना तक नहीं किया। किसी भी व्यक्ति के बयान नहीं लिए।
मेडिकल के लिए उन्हें ले जाया गया, लेकिन एक्सरे दो दिन तक नहीं हुए। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।