फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Some Youth Attacked Police Team at Kangra.

नशे की सूचना पर रेड मारने गई पुलिस टीम पर हमला, गाड़ियों के शीशे भी तोड़े

Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा) Updated Tue, 28 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Some Youth Attacked Police Team at Kangra.

गांव में नशे की खेप होने की सूचना पर रेड मारने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। गांव में कई युवकों ने पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर डाली। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में कुछ पुलिसवाले और उनके साथ गाड़ी में बैठे दो युवक जख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के कांगड़ा का है। यहां नशे का गढ़ कहे जाने वाले भदरोया गांव में रेड करने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने पुलिस टीम और दो अन्य युवकों से भी मारपीट की। यह घटना रविवार रात को हुई।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि भदरोया गांव स्थित एक घर में चिट्टे का कारोबार हो रहा है। इस पर टीम टीम रेड करने पहुंची। टीम के साथ पुलिस को सूचना देने वाले दो युवक भी थे। पुलिस के भदरोया पहुंचते ही लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह के दौरान युवकों ने किया हमला

Some Youth Attacked Police Team at Kangra.

शिकायतकर्ता रिंकू पुत्र भोला निवासी घुरकड़ी (मटौर) और उसका भाई धर्मा निवासी गंगथ को लेकर पुलिस की एंटी ड्रग टीम के सदस्य अजय, नवजोत और बलविंद्र सिंह पुलिस वाहन में भदरोया गांव में रेड करने पहुंचे। गांव में शादी समारोह चल रहा था।

उस गांव में मौजूद हिमाचल पुलिस में कार्यरत देवानंद सड़क किनारे खड़ा था। उसने पुलिस टीम को आते देख अपने साथियों लवली, रविदास, राजू, डिप्टी और सन्नी के साथ रिंकू को पुलिस की गाड़ी से बाहर खींच लिया और मारपीट शुरू कर दी

 रिंकू ने बताया कि भोला के साथ भी मारपीट की गई। इस बीच, बीचबचाव करने आए पुलिस कर्मचारियों पर भी हमला कर दिया। इससे उन्हें भी चोटें आई हैं। आरोपियों ने जाते-जाते पुलिस टीम के वाहन के शीशे भी तोड़ दिए। बताया जा रहा है मारपीट के आरोपी पुलिस कर्मचारी का करीबी भी कुछ दिन पहले नशे के साथ पकड़ा जा चुका है। 

आखिर पुलिस के साथ क्या करने गए थे युवक 

Some Youth Attacked Police Team at Kangra.

सूचना मिलते ही डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। डीएसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर कंडवाल पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

पुलिस के साथ क्या करने गए थे युवक 
इस सारे घटनाक्रम को लेकर खासी चर्चा रही कि पुलिस टीम के साथ गए रिंकू और धर्मा नामक दोनों युवक दूरदराज क्षेत्र से भदरोआ में आरोपियों के घर क्या करने गए थे? आरोपियों ने भी दोनों युवकों को ही निशाना बनाया। बीचबचाव में पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed