{"_id":"573fd8ba4f1c1b7056ac7824","slug":"some-person-robbed-punjab-couple-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"माथा टेकने आए पंजाब के दंपत्ति को बेहोश कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माथा टेकने आए पंजाब के दंपत्ति को बेहोश कर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 21 May 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
शातिर महिला की सोने की बालियां, मोबाइल फोन, नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी ले उड़े हैं।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना क्षेत्र के धार्मिक स्थल पीरनिगाह में दर्शन के लिए आए पंजाब के एक दंपति को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात में शातिर महिला की सोने की बालियां, मोबाइल फोन, नकदी सहित अन्य कीमती सामान भी ले उड़े हैं।
विज्ञापन
दंपति श्रद्धालु को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नवांशहर पंजाब निवासी पुरुषोत्तम (66) अपनी पत्नी धर्मजीत के साथ पीरनिगाह मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे।
विज्ञापन
मंदिर में माथा टेकने के बाद दंपति रात्रि ठहराव के लिए सराय में चला गया। इस दौरान अज्ञात शातिरों ने दंपति को कथित तौर पर खाद्य सामग्री में कुछ खिलाकर बेहोश कर दिया और लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। शातिरों ने महिला धर्मजीत के सोने की बाली, सोने की अंगूठी, सोने की चेन, पर्स, मोबाइल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया और वहां से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
जब दोनों को होश आया तो पीड़ित दंपति ने स्थानीय एक दुकानदारों को अपने साथ हुई घटना के बारे में अवगत करवाया। मामले की सूचना मिलने पर पीड़ित दंपति को 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित महिला धर्मजीत की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।