घर लौट रहे कारोबारी पर जानलेवा हमला, स्विफ्ट कार समेत लूटा कैश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के ऊना जिले के धर्मपुर में अज्ञात युवक एक व्यापारी पर मिर्ची पाउडर और तेजधार हथियार से हमलाकर स्विफ्ट कार तथा नकदी लूटकर फरार हो गए। जानलेवा हमले में व्यापारी बुरी तरह जख्मी हुआ है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
साथ ही बॉर्डर एरिया पर भी नाकाबंदी कर दी है। घायल व्यापारी देवेंद्र कुमार निवासी सैंसोवाल ऊना में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करते हैं। देर रात करीब 11 बजे व्यापारी देवेंद्र कुमार अपनी कार में ऊना से अपने घर सैंसोवाल जा रहे थे।
धर्मपुर पहुंचने पर पंजाब नंबर की एक गाड़ी ने देवेंद्र की कार को ओवरटेक कर बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। जैसे ही देवेंद्र कार से निकले। कार सवार युवकों ने मिर्ची पाउडर फेंककर उन पर तेजधार हथियारों एवं रॉडों से हमला कर दिया। इससे देवेंद्र बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
43 हजार कैश, गाड़ी और बाकी सामान ले उड़े शातिर
घटना के बाद हमलावर देवेंद्र की कार और करीब 43 हजार रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया। यहां गंभीर हालत में उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। देवेंद्र के सिर पर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरी चोटें आई हैं।
पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने बॉर्डर एरिया में नाकाबंदी भी कर दी है, जबकि संभावित स्थानों पर पुलिस टीम को भेजा गया है। उधर, एसएचओ हरोली बिन्नी मिन्हास ने कहा कि पुलिस ने धारा 341, 323, 382, 324, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।