{"_id":"6b0045e4e5e78778b700b8bc","slug":"dfgs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-112566-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, तलाश में जुटी पुलिस
विज्ञापन
-14 वर्षीय किशोर शिव नाडर यूनिवर्सिटी गेट से हुआ गायब, दूसरी 12 वर्षीय बच्ची घर से लापता
माई सिटी रिपोर्टर
दादरी/ग्रेटर नोएडा। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो नाबालिगों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि संभल जिले के सादानगर गांव निवासी मेवाराम परिवार के साथ दादरी क्षेत्र में रहते हैं। वह शिव नाडर यूनिवर्सिटी के गेट पर ठेली लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा हिमांशु भी ठेली पर सहयोग करता है। 17 नवंबर को हिमांशु बिना बताए कहीं चला गया। किशोर के पिता ने घटना के तीन दिन बाद कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, सूरजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची बुधवार को अचानक लापता हो गई। मूलरूप से हरदोई निवासी बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी किसी को कुछ बताए बिना घर से चली गई। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।