वो कलयुगी मां जिसने बेटी को नाली में फैंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली में नवजात बच्ची को नाले में फैंकने वाली कलयुगी मां को पुलिस ने तलाश कर लिया है। महिला अभी अस्पताल में भर्ती है।
मंगलवार को मनाली के वार्ड-2 भजोगी सेरी में महिला अपनी नवजात बच्ची को नाली में फैंक गई थी। पुलिस ने आठ घंटे में कार्रवाई करते हुए नवजात बच्ची की मां का पता लगा लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची की मां प्रवासी बताई जा रही है, जिसका उपचार कुल्लू जिला अस्पताल में चला हुआ है। जैसे ही महिला को अस्पताल से छुट्टी होगी, पुलिस उससे पूछताछ शुरू कर देगी।
बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ, केस दर्ज
डीएसपी मनाली पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि गत दिवस सुबह नवजात बच्ची मनाली के भजोगी वार्ड दो में नाली में पड़ी मिली थी। पड़ोसियों ने तुरंत हरकत में आकर बच्ची को मिशन अस्पताल में भर्ती करवाया था।
उन्होंने बताया कि बच्ची का उपचार चल रहा है, लेकिन अब वह खतरे से बाहर है तथा पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस ने भादंसं की धारा 317 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आठ घंटे के अंदर ही बच्ची की मां को तलाश कर लिया है। बच्ची की मां का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि महिला का उपचार होने के बाद ही उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। उन्होंने कहा कि बच्ची अब खतरे से बाहर है।