फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan police solves blind murder case of woman

तीन आशिकों ने मिलकर ले ली विवाहिता की जान

Fri, 08 Apr 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 08 Apr 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
Solan police solves blind murder case of woman
गला घोटने के बाद चाकू से गोदकर कर दी थी हत्या। - फोटो : Demo pic

भोजनगर के असनाला क्षेत्र में महिला के ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठ गया है। 26 वर्षीय विवाहिता का कत्ल उसके तीनों आशिकों ने किया है। पुलिस का दावा है कि महिला की तीनों से जान पहचान थी। मुख्य आरोपी हरियाणा का ठेकेदार है। वह पहले से शादीशुदा था। महिला उस पर शादी का दबाव बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगी।

विज्ञापन


मोटी रकम की डिमांड भी करती थी। लेकिन मुख्य आरोपी उसे अन्य दोनों आशिकों में एक के साथ शादी कराने का झांसा देता रहा। दोनों आशिक मुख्य आरोपी के पास ही काम करते थे। जब बात काफी बिगड़ गई तो तीनों ने महिला को मौत के घाट उतारने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन


शादी की बात कहकर तीनों महिला को भोजनगर के असनाला के जंगलों में ले गए और उसका गला घोटने के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बाद में उसका चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की गई। थाना प्रभारी मनीषी के नेतृत्व में इस केस को सुलझाया गया। एसपी सोलन अंजुम आरा ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में मुख्य आरोपी बीर चंद ने गुनाह कुबूल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी की निशानदेही के चलते  शिव कुमार और राज कुमार को पकड़ा गया है। तीनों एकसाथ काम करते थे।  तीनों के महिला के साथ संबंध थे। इन तीनों ने महिला की पहचान नीरजा (26) निवासी पिंजौर के तौर पर की है। परवाणू पुलिस की टीम में डीएसपी प्रमोद चौहान और थाना प्रभारी मीनाक्षी के नेतृत्व में इस केस को सुलझाया गया।

ऐसे मिला पुलिस को सुराग

Solan police solves blind murder case of woman
गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस ने आटो में से 08-09 माह का एक शिशु बरामद किया था। हरियाणा पुलिस ने हिमाचल पुलिस को सूचना दी। बताया गया कि पिंजौर क्षेत्र के बिटाना रोड पर एक आटो के अंदर से 08-09 माह का बच्चा मिला है। पुलिस को शक हुआ कि भोजनगर में मिली महिला की लाश के साथ इसका संबंध हो सकता है।

तर्क दिया कि जिस मार्ग पर महिला का शव बरामद हुआ था, वह इसी मार्ग से लिंक है। पुलिस को महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि महिला ने कुछ माह पहले बच्चे को जन्म दिया है। इसी के आधार पर पुलिस ने 3 टीमों का गठन कर जांच आगे बढ़ाई। इसके बाद मोबाइल फोन और अन्य वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए मुख्य आरोपी बीरचंद तक पहुंचने में पुलिस को कामयाबी मिली। पूछताछ के दौरान हत्या का आरोप कुबूला और इसमें 2 अन्य साथियों के नाम भी बताए।

मुख्य आरोपी ने यह किया खुलासा- एसपी के मुताबिक मुख्य आरोपी बीर सिंह ने कहा कि मृतक महिला उसी के अधीन कार्यरत थीं। बाद में महिला उससे पैसे की मांग करके ब्लैकमेल करने लगी। 7 मार्च को नीरजा अपने पति के पास मुरादाबाद से लौटकर पिंजौर आई थी। वह बीर सिंह पर शादी के लिए दबाव डालने लगी।

वह लगातार फोन करने लगी। महिला से पीछा छुड़ाने की कोशिश में बीर सिंह ने कहा कि वह शादीशुदा है। लेकिन वह उसकी शादी राजकुमार या शिवकुमार से शादी करवा देगा। महिला के तीनों से जान पहचान थी। बहाना बनाकर तीनों नीरजा को असनाला ले आए।

करीब 04-05 किलोमीटर पहले गला घोटकर महिला को मार दिया। इसके बाद इन्हें शक हुआ कि कहीं महिला जिंदा न रह जाए, तो उन्होंने तेजधार हथियार से महिला के शरीर को गोद डाला और मौके से फरार हो गए। नौ मार्च को महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed