डेढ़ किलो चरस के साथ नेपाली गिरफ्तार, रिमांड पर भेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिकर्ण घाटी के चोज में पुलिस ने एक नेपाली को डेढ़ किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां सेे आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद मणिकर्ण पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई नंदलाल मणिकर्ण से कसोल की तरफ गश्त पर थे।
इस बीच चोज में उन्होंने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को कैरीबैग के साथ देखा। पुलिस को देखकर व्यक्ति हड़बड़ा गया। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर व्यक्ति की तलाशी ली।
इस दौरान व्यक्ति के कब्जे से 1.556 किलो चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान नैन सिंह (65) निवासी नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि चरस खेप कहां से लाई और कहां पहुंचाई जानी थी।
पुलिस सभी लिंक का भी पता लगा रही है। उधर, एसआई अजीत सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। इस माह चरस माफिया पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही।
हाल ही में पुलिस ने चरस के साथ कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है।