{"_id":"3128fd8e30c4fa5758b91cac75eb1a0a","slug":"skeleton-found-in-cave-at-arki","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर क्यों गुफा में जाते ही खड़े हो गए रोंगटें?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर क्यों गुफा में जाते ही खड़े हो गए रोंगटें?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 23 Mar 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्की क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा के समीप प्राचीन गुफा (डूग द्वार) में एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। गुफा कुनिहार से करीब 12 किलोमीटर दूर जंगल में स्थित है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रगतिशील नेहरू युवा क्लब भूमति का सात सदस्यीय दल अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में इस एरिया में घूमने आया था। जैसे ही यह दल गुफा में गया कि सभी की आंखें खुली की खुली रह गई। यहां एक नर कंकाल पड़ा था।
विज्ञापन
बाद में क्लब सदस्यों ने कंकाल के बारे में पुलिस को सूचना दी। मौके पर जाकर पुलिस ने कंकाल को बाहर निकाला। इसे अब डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार कंकाल करीब एक वर्ष पुराना लग रहा है। यह आदमी का कंकाल है। रिपोर्ट के बाद ही कंकाल के बारे में अधिक जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
डीएसपी दाड़लाघाट विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। उन्होंने बताया कि कंकाल की डीएनए जांच के लिए इसे जुन्गा लैब भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।