{"_id":"b03aa4fc7ff97fea85840c3b73c8edd6","slug":"sister-in-law-conspire-against-his-younger","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरानी को फंसाने वाली जेठानी पर उल्टा पड़ा दांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरानी को फंसाने वाली जेठानी पर उल्टा पड़ा दांव
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Updated Sun, 04 May 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठानी ने देवरानी पर उसकी नाबालिग बेटी का सौदा 50 हजार में करने का आरोप लगाया, लेकिन बेटी के बयान से सारा मामला उलटा पड़ गया। शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो सच सामने आ गया।
विज्ञापन
पता चला है कि लड़की बालिग है, और उसने अपनी मर्जी से शादी भी कर ली है। पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की की मां और बाप उसे बचपन में छोड़कर चले गए थे। लड़की को उसकी चाची और चाचा ने पाला और उसकी शादी करवा दी।
विज्ञापन
करीब डेढ़ दशक बाद लड़की की मां को उसकी याद आई और वह अपनी बेटी का सौदा होने की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची। शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को थाना बुलाया।
विज्ञापन
जहां लड़की ने बयान दिए कि उसने शादी अपनी मर्जी से की है और वह बालिग है। चाची के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चरचा का माहौल गर्म है। थाना प्रभारी गोहर नवीन झालटा ने थाना में पहुंचे इस प्रकार के मामले की पुष्टि की है।