फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmour sixteen lakh rupee fraud

चाची-भतीजे का शातिर दिमाग, 16 लाख की ठगी कर फरार

Tue, 11 Jul 2017 01:00 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Tue, 11 Jul 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
Sirmour sixteen lakh rupee fraud

का शिकार हुए लोग पांवटा पुलिस थाना पहुंचे हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस चाची और भतीजे की संभावित ठिकानों पर तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ अरसे से पांवटा में ये दोनों लोगों को झांसे में ले रहे थे। करीब 16 लाख से अधिक की नकदी के साथ दोनों फुर्र हो गए हैं। 

विज्ञापन


ठगी का शिकार लोगों का कहना है कि दोनों खुद को दिल्ली निवासी बता रहे थे। महिला का नाम रमनजीत कौर बताया जा रहा है। माजरा निवासी राधेश्याम ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को मकान खरीदने के लिए 11.50 लाख रुपये बैंक से निकाले। महिला को रकम दे दी। बैंक से महिला ने भतीजे को अदालत में एग्रीमेंट बनाने के लिए साथ भेजा।

विज्ञापन

शौच का बहाना बनाकर फरार

Sirmour sixteen lakh rupee fraud

दस्तावेजों के साथ अधिवक्ता के पास एग्रीमेंट बनाने पहुंचे। महिला का भतीजा शौच का बहाना बनाकर बाहर निकला और फिर लौटा नहीं। बाद में पता चला कि जो मकान वो बेचने वाले थे। वे खुद वहां स्वयं किराये पर रहते थे। शातिर जोड़ी ने स्थानीय ई-रिक्शा चालक को भी शिकार बनाया।

इसके नाम पर इन्होंने 60 हजार की स्कूटी खरीद ली। अब इसकी किश्तें भी ई-रिक्शा चालक को चुकानी पड़ रही हैं। तीसरे मामले में पांवटा का एक ज्वेलर भी ठगी का शिकार हुआ है। चाची और भतीजा ने करीब 4.50 लाख का चूना लगा दिया। पहले ज्वेलर्स के पास लाखों की कमेटी डाली। ज्वेलर को विश्वास में लेकर दोनों लाखों रुपये के साथ नौ दो ग्यारह हो गए।

डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि दिल्ली में आरोपी महिला रमनजीत और उसके भतीजे के घर पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि ठग महिला और कथित भतीजे पर दिल्ली में लाखों की जालसाजी के कई मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed