फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sirmaur Woman Raped at Haryana.

हरियाणा में बेच दी शादीशुदा महिला, जबरन शादी के बाद दो लोगों ने किया रेप

Wed, 12 Jul 2017 11:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Wed, 12 Jul 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
Sirmaur Woman Raped at Haryana.

हिमाचल के सिरमौर की एक महिला को हरियाणा में बेचने के मामले से हड़कंप मच गया है। जबरन शादी करवाकर महिला का रेप भी किया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते 14 जून को उसकी पहचान की महिला सरोज कालाअंब में उसकी रिश्तेदारी में समारोह होने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


दिल्ली गेट पर एक और औरत मिली, जिसे सरोज ने अपनी सहेली बताया। कालाअंब पहुंचने पर अशोक नाम का एक व्यक्ति मिला, जिसे सरोज की सहेली का भाई बताया गया। ये सभी कालाअंब से एक आल्टो कार में उसे संढौरा ले गए, जहां जान से मारने की धमकी देकर सोनू नाम के युवक से मंदिर में शादी करवा दी।
विज्ञापन


शादी के बाद उसे हरियाणा के मुलाना ले जाया गया, जहां सोनू और उसके दोस्त ने दुराचार किया। किसी तरह वह वहां से भाग निकली लेकिन तीसरे दिन आरोपी हरियाणा की मुलाना पुलिस को लेकर आ धमके। यहां से उसे मुलाना ले गए, जहां पुलिस ने उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसवालों पर भी लगे गंभीर आरोप, दो गिरफ्तार

Sirmaur Woman Raped at Haryana.

आरोप है कि वहां पर अशोक ने पुलिस वालों को पैसे भी दिए। मुलाना पुलिस ने अशोक से मिलकर सरोज से 10,000 व उसकी सहेली से 50,000 रुपये लिए। इसके अलावा 48,000 रुपये अलग से लिए गए।

पीड़िता का कहना है कि 16000 रुपये चुकाने के लिए उसे अपनी मां और भाभी का सामान तक गिरवी रखना पड़ा। अशोक उसके घर से टीवी, डिश व सोने की बालियां और अन्य सामान उठाकर ले गया है।

पीड़िता का आरोप है कि उसे बेचने में सरोज, उसकी सहेली और अशोक का हाथ है। एसपी सौम्या सांबशिवन ने मामले की पुष्टि की है। सौम्या ने बताया कि सरोज और अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 15 जुलाई तक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 366, 370, 370ए,  377, 376, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed