{"_id":"5aa7e54a4f1c1baf758b53be","slug":"sikh-boy-beat-and-his-hair-shaved-off-at-nalagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी के लिए घर से निकले सिख युवक को पीटा, केश भी काट दिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्यूटी के लिए घर से निकले सिख युवक को पीटा, केश भी काट दिए
अमर उजाला ब्यूरो, नालागढ़ (सोलन)
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गुलाबपुरा में सिख युवक से मारपीट और उसके केश काटने का मामला सामने आया है। घायल का उपचार पड़ोसी राज्य पंजाब के रोपड़ में चल रहा है।
विज्ञापन
पीडि़त युवक ने बताया कि सुबह ड्यूटी के लिए घर से निकला तो रास्ते में दो युवकों ने उसका रास्ता रोककर पहले तो उसके साथ लोहे की रॉड और फट्टी से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
युवकों ने उसके केश काट दिए। एसजीपीसी मेंबर डॉ. दिलजीत सिंह भिंडर की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल एसपी बद्दी से भी मिला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। भिंडर ने इस प्रकरण पर चिंता जताई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे। एसपी बददी बिंदु रानी सचदेवा ने कहा कि मामला दर्ज हुआ है और एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिला है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलु की जांच की जा रही है।