फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Showroom manager Abscond with three crores bank loan

तीन करोड़ बैंक लोन लेकर फरार हो गए शोरूम प्रबंधक, केस दर्ज

Tue, 28 May 2019 08:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 May 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
Showroom manager Abscond with three crores bank loan

करीब तीन करोड़ रुपये का लोन लेकर बिना लौटाए टाटा ट्रक शोरूम के प्रबंधक गायब हो गए हैं। दिल्ली और गुरुग्राम निवासी पार्टनर सामान समेटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक राजेश कुमार गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रबंधकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मैसर्ज सिकंद व पार्टनर इंदिरा सिकंद निवासी नई दिल्ली और शबनम सिकंद निवासी गुरुग्राम हरियाणा ने शोरूम के लिए बैंक से तीन करोड़ का ऋण लिया था।
विज्ञापन


अब शोरूम से ट्रकों का पूरा स्टॉक हटा लिया गया है। प्रबंधक बैंक का पैसा चुकाए बिना यहां से चले गए हैं। पुलिस ने कंपनी प्रबंधन और पार्टनर के खिलाफ धारा 420, 403 व 120बी के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि कंपनी प्रबंधक और उनके पार्टनर ने जो पते दर्ज करवाए थे, उन पर दबिश दी जाएगी। जल्द फरार आरोपियों को पकड़ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed