फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shocking Robbery at Ratad Devta Temple in Shimla.

सौ साल पुराने मंदिर से लाखों का सोना चोरी

Sun, 24 Aug 2014 11:07 PM IST
Updated Sun, 24 Aug 2014 11:07 PM IST
विज्ञापन
Shocking Robbery at Ratad Devta Temple in Shimla.

राजधानी शिमला से करीब 25 किलोमीटर दूर सौ साल पुराने रातड़ देवता मंदिर से एक किलो सोने और चार किलो चांदी के आभूषण चोरी हो गए हैं। सोने और चांदी की कीमत करीब 30 लाख रुपए है। शनिवार रात को चोर मंदिर से सोने के छत्र, अशरफियां और हार उड़ा ले गए। चोरी की गई अष्टधातु की मूर्ति जंगल में मिल गई है।

विज्ञापन


अमावस्या के चलते शनिवार रात को मंदिर के कपाट खुले थे, इसी का चोरों ने फायदा उठाया। चोरी किए आभूषणों की कीमत 30 लाख रुपए आंकी की गई है। शिमला जिले की दुधालटी पंचायत के बरहई गांव में स्थित रातड़ देवता आसपास की करीब छह पंचायतों के ग्राम देवता हैं। चोरी का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब पुजारी पूजा के लिए मंदिर पहुंचा।
विज्ञापन

सीढ़ी लगाकर दिया वारदात ‌को अंजाम

Shocking Robbery at Ratad Devta Temple in Shimla.

पुलिस के अनुसार देवता की मूर्ति और आभूषण मंदिर की ऊपरी मंजिल पर रखे थे। यहां तक सीढ़ी से ही पहुंचा जा सकता था। सीढ़ी को दूसरे कमरे में ताला लगाकर रखा गया था। चोरों ने सबसे पहले कमरे का ताला तोड़ा यहां से सीढ़ी लेकर मंदिर की ऊपरी मंजिल पर पहुंचे।

ऊपरी मंजिल पर चोरों ने सबसे पहले तिजोरी को तोड़ा और आभूषण एवं मूर्तियां लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना के बाद आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस संदेह के आधार पर तीन लोगों से पूछताछ कर रही है। डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि थाना बालूगंज में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed