फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shirgul maharaj temple theft of millions

देवता शिरगुल महाराज मंदिर में लाखों की चोरी

Sat, 02 Aug 2014 04:50 PM IST
Updated Sat, 02 Aug 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
Shirgul maharaj temple theft of millions

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के देवना में स्थित करीब 800 साल पुराने शिरगुल महाराज के मंदिर में शुक्रवार रात को लाखों की चोरी हुई।

विज्ञापन


चोर मंदिर में रखा सोना, साढ़े तीन किलो चांदी, एक अष्टधातु की मूर्ति एवं साढे सात हजार रुपये नकद चढ़ावे पर हाथ साफ कर गए हैं। जिसकी कुल कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन


शिरगुल महाराज मंदिर के मुखिया राजेंद्र चौहान एवं भोपाल चौहान ने शनिवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 1356 में बना पौराणिक एवं दो दर्जन पंचायतों की आस्था का केंद्र देवना शिरगुल महाराज मंदिर की पीछे की दिवार तोड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने के छत्तर और मुकुट भी चोरी

Shirgul maharaj temple theft of millions

मंदिर से 10 तोला सोने के छत्तर एवं मुकुट, साढ़े तीन किलो चांदी का सिहासन, चांदी के सिक्के, त्रिशूल, भगवान शिरगुल की अष्टधातु की मूर्ति एवं दानपात्र से साढ़े सात हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं।

जिसकी कीमत कम से कम आठ लाख आंकी गई है।  नौहराधार निवासी राजेश कुमार पुत्र शहीराम शनिवार सुबह जैसे ही मंदिर वाले रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्होंने रास्ते में मंदिर का दानपात्र एवं एक संदूक पड़ा देखा, जिसकी सूचना उसने तत्काल ग्रामीणों को दी।

अराध्य देव के मंदिर में चोरी की खबर आसपास की पंचायतों में आग की तरह फेल गई और मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों की शिकायत पर नौहराधार चौकी के ईएसआई देवराज टीम के साथ पहुंचे और उन्होंने मौके का मुआयना किया।

एएसपी सिरमौर एनएस नेगी ने शिरगुल मंदिर देवना में चोरी होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed