{"_id":"938dcb11228de9ffa2148db1fd186350","slug":"shimla-trader-son-kidnapped","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से दुकानदार का बेटा गायब, अपहरण! ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिमला से दुकानदार का बेटा गायब, अपहरण!
ब्यूूराे/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Jun 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहर के एक दुकानदार का बेटा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। चार साल का युग गुप्ता राम बाजार से शाम करीब साढ़े छह बजे गुम हो गया।
विज्ञापन
पुलिस अपहरण के अंदेशे से भी इंकार नहीं कर रही लेकिन परिजनों के पास फिरौती के लिए कोई कॉल भी नहीं आई है। इस घटना से व्यापारी वर्ग स्तब्ध है। बच्चे की तलाश हर स्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने खुद सर्च आपरेशन की कमान संभाल रखी है। देर शाम राम बाजार के एक निजी होटल के कमरों की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इस संदर्भ में थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, राम बाजार में दुकानदार बबलू पान बीड़ी की दुकान चलाता है। दुकान से कुछ ही दूरी पर उसका घर भी है। उसका बेटा युग गुप्ता अक्सर अकेला दुकान से घर और घर से दुकान आता जाता रहता है।
शनिवार को भी वह करीब साढ़े पांच बजे घर से दुकान के लिए निकला। छह बजे के बाद अचानक मौसम खराब हुआ और तेज बारिश हुई। बबलू को लगा कि युग घर पर है और घर पर मौजूद परिजनों ने सोचा कि युग दुकान में है।
लेकिन जब दोनों ही जगह पर युग की मौजूदगी नहीं थी तो परिजनों के होश फाख्ता हो गए। अपने स्तर पर युग की खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं चला। सदर पुलिस को बेटे के गुम होने की जानकारी दे दी गई।
रविवार को भी पुलिस परिजनों के लेकर युग की तलाश हर जगह करती रही लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि बच्चे की हर संभव तलाश की जा रही है। हर पहलू पर तफ्तीश हो रही है।
शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि बच्चे को खोज निकालने में कोई कोर कसर न छोड़ी जाए। व्यापार मंडल पुलिस को हर तरह का सहयोग देने के लिए तैयार है।