{"_id":"5d37ffb38ebc3e6d0179cafa","slug":"shimla-ten-crore-rupee-ransom-demanded-from-entrepreneur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ रुपये फिरौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला के कारोबारी से मांगी 10 करोड़ रुपये फिरौती
Wed, 24 Jul 2019 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शिमला शहर में एक होटल कारोबारी से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। इस होटल कारोबारी की लोअर बाजार में अर्टिफिशल ज्वैलरी की शॉप है। कारोबारी को एक स्पीड पोस्ट से फिरौती का धमकी भरा पत्र आया। कारोबारी को धमकाते हए लिखा गया है कि अगर 10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो परिवार के सदस्य और बच्चों को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कारोबारी ने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए सबसे पहले यह पता लगाया कि यह लैटर किस पोस्ट ऑफिस के जरिए कारोबारी तक पहुंचा है। जांच में पाया गया कि यह लैटर मालरोड के मुख्य डाकघर से जारी हुआ है। यह लैटर 22 तारीख को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर पोस्ट हुआ है।
विज्ञापन
इसका पता चलते ही पुलिस ने मालरोड के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालाना शुरू किया। इसके बाद कुछ संदिग्धों के फुटेज अपने रिकॉर्ड में लिए और इसके तुरंत बाद आरोपियों की तलाश में शहर के कई जगहों संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस तरह की फिरौती का यह शिमला शहर में पहला मामला है। शिकायत के आधार पर थाना सदर में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन