फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla rape accused Army colonel on police remand

56 साल का दुराचार का आरोपी कर्नल पुलिस रिमांड पर, युवती के बयान दर्ज

Fri, 24 Nov 2017 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 24 Nov 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
Shimla rape accused Army colonel on police remand

21 साल की युवती के साथ दुराचार के आरोप में फंसे 56 साल के सैन्य अफसर को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पीड़ित युवती के वीरवार को 164 के बयान अदालत में दर्ज हुए।

विज्ञापन


अभी युवती की अंतिम मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। इसे फोरेंसिक लैब भेजा गया है वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस प्रशासन स्थिति स्पष्ट करने की बात कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर घटना से संबंधित साक्ष्यों को भी एकत्रित किया और कपड़ों को कब्जे में लिया है, इन्हें भी जांच के लिए भेजा जा रहा है। उधर, पुलिस प्रशासन ने साफ किया कि यह गैंगरेप नहीं रेप का आरोप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को ऐसे जाल में फंसाया

Shimla rape accused Army colonel on police remand

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि 19 नवंबर को इसके पिता को कर्नल ग्रेवाल ने फोन करके गेयटी थियेटर में होने वाले प्रोग्राम में बुलाया था। जहां प्रोग्राम खत्म होने के बाद इन्होंने डिनर किया।

वहां ग्रेवाल कह रहा था कि तुम मेरी बेटी के पास मुंबई मॉडलिंग के लिए चली जाओ। जिसने इससे नंबर भी लिया, जो शाम को घर पहुंचकर इसने ग्रेवाल को फोन पर मैसेज करके कॉल करने के लिए कहा तो इसने मॉडलिंग के लिए पूछा। 

20 नवंबर को ग्रेवाल ने इसे फोन किया अपनी तस्वीरें भेजने के लिए कहा जो उसने अपनी बेटी को भेजने की बात कही थी तो इसने कुछ तस्वीरें अपनी व्हाट्सअप पर ग्रेवाल को भेज दी।

उसके बाद ग्रेवाल ने इससे मिलने के लिए कहा कि उसके पास कोरियोग्राफर व मॉडल डायरेक्टर बैठे हैं और उसके घर पर आंटी व मैड भी है।

यह गैंग रेप का मामला नहीं

Shimla rape accused Army colonel on police remand

उसी दिन दोपहर को 2 बजे वह लक्कड़ बाजार आ गई थी जहां से यह उनके विश्वास में आकर उसके साथ चली गई। उनके घर तक पहुंचने के लिए 10 से 15 मिनट का समय लगा।

उसने अंदर से दरवाजे की चिटकनी लगा दी फिर उसने खाने व ड्रिंक्स का ऑफर किया। फिर ग्रेवाल अंकल ने बैड पर धक्का दिया और दुराचार किया।

शिकायत के आधार पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

एसपी शिमला सौम्या सांबशिवन ने कहा कि आरोपी का तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। युवती के 164 के बयान दर्ज हुए हैं। पुलिस हर पहलू पर तफ्तीश कर रही है। यह गैंगरेप नहीं रेप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed