फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Police Caught Sex Racket at Shoghi.

शिमला में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़, लुधियाना से लाई जा रही थी बार डांसर

Fri, 25 Nov 2016 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 25 Nov 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
Shimla Police Caught Sex Racket at Shoghi.

शिमला पुलिस ने शोघी में सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। लुधियाना की दो बार डांसरों के साथ पुलिस ने दो दलालों को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी गाड़ी में सवार थे। बालुगंज पुलिस ने डांस की आड़ में लाई लड़कियों से देह व्यापार करवाने का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी दलालों जसविंदर सिंह उर्फ  जस्सा ( 29) लुधियाना और गुरुमीत सिंह (32)  के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में ली गई दोनों बार डांसर से पूछताछ कर रही है, जो लुधियाना की बताई जा रही हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को पुलिस टीम कच्चीघाटी के पास गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली कि जसविंद्र और गुरमीत शोघी में सैक्स रैकेट चला रहे हैं। उन्होंने वहां किराये पर कमरा ले रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिमांड के अनुसार शिमला लाते थे बार गर्ल्स

Shimla Police Caught Sex Racket at Shoghi.

पुलिस का कहना है कि ये दोनों शिमला में कई होटलों और घरों में भी मांग के अनुसार कॉल गर्ल्स की सप्लाई करते हैं। कॉल गर्ल्स की बुकिंग आने के बाद देह व्यापार से जुड़े दोनों आरोपी लुधियाना से डिमांड के अनुसार बार गर्ल्स को लाते थे।

वे शिमला के होटलों में डांस की आड़ में उन्हें भेज कर देह व्यापार के धंधे में लगाते थे। दलाल ग्राहक से मनमाना रेट वसूलते थे। पुलिस को यह सूचना मिलती रहती थी कि राजधानी के होटलों में पड़ोसी राज्यों से लड़कियां ला कर अनैतिक कारोबार चलाया जा रहा है।

पुलिस इस पर लंबे समय से  होटलों पर नजर रखे हुए थी। जैसे ही थाना बालुगंज पुलिस को सेक्स रैकेट के दलालों की सूचना मिली, तो थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम गठित की गई। सूचना के मुताबिक पंजाब नंबर की गाड़ी को शोघी के समीप रोका गया।

लड़कियों ने किए सनसनीखेज खुलासे, पुलिस भी दंग

Shimla Police Caught Sex Racket at Shoghi.

इस दौरान आरोपी युवकों के साथ गाड़ी में दो लड़कियां सवार थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों को देह व्यापार के लिए शिमला लाया जा रहा था। लड़कियां चंडीगढ़ की बताई जा रही हैं। लड़कियों से पूछताछ की गई।

उन्होंने बताया कि उन्हें एक होटल में डांस करने को लाया गया था, लेकिन लड़कियों ने कहा कि बाद में उन्हें उनको ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया। इसके लिए उन्हें ज्यादा पैसे देने की पेशकश की गई थी। इस पर पुलिस ने दोनों दलालों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के लिए डांसर को हिरासत में ले लिया।

मिल रही थी देह व्यापार की सूचना : एसपी

Shimla Police Caught Sex Racket at Shoghi.

पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी बताया कि लंबे समय से राजधानी शिमला के होटलों में अनैतिक देह व्यापार किए जाने की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने होटलों पर नजर रखी थी।

जैसे ही पुलिस को शिमला में कॉल गर्ल्स के आने की सूचना मिली। पुलिस ने शोघी के समीप नाका लगाकर पंजाब नंबर की गाड़ी को रोका और उसमें सवार दो बार डांसरों और दो दलालों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed