फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sexual harassment of minor girl after friendship on Facebook in hamirpur

फेसबुक पर नाबालिग से दोस्ती के बाद यौन शोषण, खाते से डेढ़ लाख भी उड़ाए

Fri, 05 Jul 2019 10:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jul 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Sexual harassment of minor girl after friendship on Facebook in hamirpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद एक युवक ने नाबालिग के साथ पहले शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके परिजनों के खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। मामले का पता चलने के बाद परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय हमीरपुर में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत पत्र सौंपा।

विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद महिला पुलिस थाना हमीरपुर में आरोपी युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन



पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक की धरपकड़ शुरू कर दी है।  आरोपी युवक उपमंडल सुजानपुर का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक सितंबर-अक्तूबर 2018 में नाबालिग के संपर्क में आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवक ने नाबालिग को अपने जाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसने लड़की की मां के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। इसी साल उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए।


उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए हमीरपुर अस्पताल भेजा गया है। शीघ्र ही आरोपी युवक सलाखों के पीछे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed