फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sexual harassment case in una.

यहां हुआ लव सेक्स और धोखा

Sun, 08 Mar 2015 11:17 AM IST
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment case in una.

लव सेक्स और धोखा। कुछ ऐसा ही हुआ इस युवती के साथ। मामला पंजाब के कपूरथला का है जिसके तार हिमाचल से जुड़ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 फरवरी को कपूरथला के रहने वाले युवक युवती हिमाचल के ऊना स्थित शक्तिपीठ चिंतपूर्णी पहुंचे। यहां मंदिर में माथा टेकने के बाद ये दोनों एक होटल में रूके।

विज्ञापन


होटल में इन्होंने खुद को पति पत्नी बताकर कमरा किराए पर लिया। 19 फरवरी को ये दोनों वापस पंजाब लौट गए। लड़के की उम्र 22 साल और लड़की की उम्र 20 साल है। इस मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब युवती ने कपूरथला थाने में यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाई। दरअसल इन दोनों के प्रेम संबंध थे।

विज्ञापन

लड़की के घरवालों को पता था दोनों के हैं प्रेम संबंध

sexual harassment case in una.

लड़की के घरवालों को दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में पता था। लड़की ने परिजनों को बताया था कि दोनों शादी कर लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। युवक ने युवती को शादी करने का भरोसा दिलाया था लेकिन व‌ह धोखा देकर फरार हो गया। 23 फरवरी को वह इटली चला गया और उसके बाद लड़की से कोई संपर्क नहीं किया।

इस बीच पुलिस लड़की को लेकर लड़के के घर पहुंची लेकिन वहां भी पुलिस के कुछ हाथ नहीं लगा। लड़के के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा इटली में रहता है। यहां 2-3 साल में एक बार आता था। पुलिस ने पहचान के लिए फोटो मांगी तो घरवालों ने उसके लिए भी कहा कि यहां उसका एक भी फोटो नहीं है।

इतना शातिर था कि हैरान रह जाएंगे

sexual harassment case in una.

लड़का इतना शातिर था कि आप भी हैरान रह जाएंगे। जिस सिम से वह लड़की को फोन करता था वह सिम भी लड़की के नाम पर थी। लड़की ने वह सिम खरीदकर उसे दी थी। शातिर ने पहले भी कोई भी सबूत न छोड़ने का प्लान बना रखा था। 6 मार्च को पंजाब पुलिस लड़की को लेकर ऊना ‌स्थित शक्तिपीठ चिंतपूर्णी पहुंची।

यहां मंदिर के सीसीटीवी फुटेज से इस बात की पुष्टि हुई कि 18 फरवरी को दोनों साथ थे। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि पंजाब पुलिस लड़की को लेकर मंदिर पहुंची थी जहां सीसीटीवी फुटेज से दोनों के साथ होने की पु‌ष्टि हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के बारे में एबेंसी से जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed