बार गर्ल बनी सेक्स रैकेट की सरगना, ऐसे चला रही थी धंधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के एक नामी होटल में सात बार गर्ल्स के साथ पकड़ी गई सेक्स रैकेट की सरगना प्रीति पहले खुद इसका हिस्सा हुआ करती थी। पुलिस पूछताछ में ये बात सामने आई। इसने बताया कि काफी साल तक इसने रैकेट के तहत काम किया।
पहले भी इस रैकेट की कमान एक महिला के हाथ में ही थी। वही प्रीति को दूसरी बार गर्ल्स के साथ अलग अलग होटलों में भिजवाती थी। उस समय बार गर्ल्स को कम पैसे दिए जाते थे। मगर ग्राहकों के पास ज्यादा सर्विस देनी पड़ती थी।
कुछ समय बाद रैकेट की सरगना महिला मर गई। इसके बाद प्रीति इस ग्रुप की हैड बन गई। उसने कुछ और लड़कियों को इस धंधे में उतार दिया। कुछ दलाल भी बनाए जो होटलमालिकों से संपर्क कर लड़कियां सप्लाई करने में इसकी मदद करने लगे।
रैकेट में दो सगी बहनें भी शामिल
बार बालाओं में दो सगी बहनें भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक बहन काफी पहले इस ग्रुप से जुड़ी। अच्छा पैसा मिलने के बाद यह अपनी बहन को भी इस धंधे में ले आई।
वहीं, सेक्स रेक्ट चलाने वाली किंग पिन प्रीति और दलाल बलजिंद्र काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं। बलजिंद्र पहले ड्राइवर था लेकिन बाद में दलाली के धंधे में उतर गया। दोनों लुधियाना के रहने वाले हैं।
इसी की एक कड़ी है राजस्थान का रहने वाला अनिल। अनिल ने राजस्थान के तेरह और कुरुक्षेत्र के दो लोगों का एक ग्रुप बनाया। उन्हें शोघी के होटल में ठहराया। यहां सभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
ऐसे होती थी बुकिंग
बार बालाओं का रहना खाना पीना मुफ्त रहता है। डांस के लिए बार बाला 2500 सौ रुपये का भुगतान किया जाता है। अगर किसी ग्राहक को रूम सर्विस चाहिए तो उसके लिए अलग से बार बाला को पैसा दिया जाता है। दलाल अनिल ने प्रत्येक ग्राहक से 10-10 हजार रुपये लिए थे।
मोबाइल पर भेजते हैं लड़कियों की फोटो
दलाल हर तरह की लड़कियां मुहैया करने का दावा करते हैं। मोबाइल पर लड़कियों के फोटो भेजे जाते हैं। पार्टी की तरफ से हां होने के बाद ही रेट तय होते हैं और तय समय पर लड़कियों को बताई जगह पर गाड़ियों से पहुंचा दिया जाता है। डांस पार्टी के बाद जिस्म फरोशी होती है उसके बाद अगली सुबह इन्हें वापस भेज दिया जाता है।
पहली बार शिमला आया था ग्रुप
शिमला के शोघी के जिस होटल में इस सेक्स रेक्ट का भंडाफोड़ हुआ है वहां शनिवार को किसी दूसरे गिरोह की बार बालाएं भी मौजूद थीं। पैसों के लेनदेन को लेकर उनकी बात नहीं बनी तो वह शनिवार रात को ही वहां से निकल गईं। तब दलाल ने लुधियाना की किंग पिन प्रीति से संपर्क किया और उससे तुरंत सात बार बालाओं को शिमला भेजने के लिए कहा।
प्रीति खुद इन औरतों को लेकर शोघी के इस होटल में पहुंची। पुलिस रेड में सेक्स रेक्ट की किंग पिन कही जाने वाली प्रीति भी हत्थे चढ़ गई। पुलिस इसे एक बड़ी कामयाबी मान रही है। प्रीति ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया है कि वह पहली बार ग्रुप को लेकर शिमला आई है। इससे पहले वह सोलन के कई होटलों में बार बालाओं को भेज चुकी है। 32 मोबाइल कब्जे में लिए हैं।