{"_id":"5c889575bdec22141d19d964","slug":"sex-racket-busted-in-solan-himachal-and-three-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त दो युवतियों समेत मुख्य सरगना गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त दो युवतियों समेत मुख्य सरगना गिरफ्तार
Wed, 13 Mar 2019 11:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने शहर में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए दो युवतियों समेत मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को शामती से पकड़ा गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घर पर दबिश दी।
जहां मौके पर दो युवतियों व महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई और यहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़ी गई युवतियों में से एक चंडीगढ़ की, जबकि दूसरी ऊना जिले की रहने वाली बताई जा रही है।
जबकि इस धंधे की मुख्य सरगना की पहचान शिमला जिले के ऊपरी क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शामती में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। इसकी सूचना मंगलवार को पुलिस को भी लग गई।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा मामला
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने इस धंधे का पर्दाफाश करने के लिए एक टीम का गठन किया। इसके बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर महिला के पास भेजा। महिला व कर्मचारी के बीच बातचीत के बाद डील तय हो गई। इस दौरान महिला ने कुछ और युवतियों को बुलाने का भी ऑफर दिया था।
लेकिन डील फाइनल होते ही बाहर इंतजार कर रही महिला पुलिस कर्मचारियों की टीम ने दबिश दे दी और तीनों को पकड़ लिया। डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है।
महिला के मोबाइल फोन में मिले संपर्क खंगाले जाएंगे और जो भी लोग संपर्क में होंगे उन्हें थाने में तलब किया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक मधुसूदन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस शहर में किसी भी तरह के गैर कानूनी धंधे सक्रिय नहीं होने देगी।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि कहीं कानून के खिलाफ हो रहे किसी काम की जानकारी मिलती है जो वे इसकी पुलिस को तत्काल सूचना दें। ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।