{"_id":"22020978d14b2504825c2ef90b3bbdb0","slug":"sex-racket-at-manali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली के होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली के होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली में जिस्मफरोसी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। इसमें संलिप्त होटल प्रबंधक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शक के आधार पर दो अन्य युवतियों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी केडी शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मनाली में लंबे समय से जिस्मफरोशी का धंधा चलने की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि अनैतिक गतिविधियों में शामिल लोगों को नहीं बख्शा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उधर, व्यापार मंडल के महासचिव सुदर्शन भट्ट ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
विज्ञापन
मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर, हिमआंचल टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद पोहलू, एचपी ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा और ऑटो रिक्शा यूनियन मनाली के प्रधान चमन ठाकुर ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने का आग्रह किया है।