फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sex racket accussed arrested by police in himachal.

पैसों की खातिर, उसने महिला को किया दरिंदों के हवाले

Sat, 10 Jan 2015 07:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 10 Jan 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
sex racket accussed arrested by police in himachal.

हिमाचल प्रदेश मंडी जिला के पंडोह और बिलासपुर में सराजघाटी की महिला से दुराचार के मामले में मुख्य महिला सरगना को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम पंडोह में दबिश देकर उसके किराये के मकान से गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


गोहर पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ सुराग मिलने पर पंडोह में दबिश दी। जहां एक मकान में किराए के कमरे में रह रही सैक्स रैकेट की सरगना को पुलिस ने धर लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला को शनिवार को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मुख्य सरगना की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि सैक्स रैकेट की सरगना ने पंडोह में किराए पर कमरा लिया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां वह गांव की महिलाओं को झांसे में डालकर उनसे देह व्यापार का धंधा करवाकर मोटी रकम ऐंठती थी। सराजघाटी की महिला से पंडोह और बिलासपुर में हुए गैंगरेप के बाद गोहर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।

दो बार किया दरिंदों के हवाले

sex racket accussed arrested by police in himachal.

पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने देह व्यापार की सरगना का मोबाइल भी कब्जे में लिया है। जिसमें महिला से जुडे़ सैक्स रैकेट के अन्य लोगों के नंबरों की भी पुलिस गहनता से पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला अपने पति से अलग किराये के मकान में पंडोह में रहती है।

सराजघाटी की महिला को इसी रैकेट की सरगना ने फोन करने के बाद उसे गाड़ी में पंडोह पहुंचाया और अपने किराए के मकान में मौजूद दो लोगों से जबरन दुराचार करवाया। जिसके बाद सरगना ने उसे फिर गाड़ी में बिलासपुर जिला में पहुंचाया।

वहां एक ट्रक ड्राइवर ने महिला से दुराचार किया। बहरहाल पुलिस दावा कर रही है कि रेप केस से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारियां भी जल्द की जाएगी। एसएचओ गोहर लाल सिंह ने सैक्स रैकेट की मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed