फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sessions Court hamirpur rejects appeal of five police personnel

पांच पुलिस कर्मियों की सजा बरकरार, सत्र न्यायालय ने खारिज की अपील

Mon, 01 Jul 2019 07:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Jul 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Sessions Court hamirpur rejects appeal of five police personnel

सीटू नेता डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर को आंदोलन के दौरान बेवजह हिरासत में लेने और टॉर्चर करने के मामले में पुलिस की ओर से की गई अपील को सोमवार को सत्र न्यायाधीश चंबा की अदालत ने खारिज कर दोषी पुलिस कर्मियों की सजा को बरकरार रखा है।

विज्ञापन


डॉ. कश्मीर ने बेवजह हिरासत में लेने के बाद पुलिस की ओर से बिना वजह उन्हें टॉर्चर करने के लिए पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बाद सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों को 1 साल सजा और जुर्माना सुनाया।
विज्ञापन


आरोपी इस फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में गए, लेकिन सोमवार का सेशन कोर्ट चंबा ने 1 साल की सजा और जुर्माने की अपील को खारिज करते हुए इस सजा को बरकरार रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीआईएम के प्रदेश समिति सदस्य अनिल मनकोटिया ने कहा कि हमीरपुर के रहने वाले पार्टी नेता डॉ. कश्मीर ठाकुर के पक्ष में आए कोर्ट के इस निर्णय का पार्टी स्वागत करती है।

मनकोटिया ने कहा कि चमेरा 3 चंबा में वर्ष 2006 में वीरभद्र सरकार के दौरान सीटू से जुड़े तीन मजदूरों की हत्या कर दी गई थी। उसके बाद हत्यारों को गिरफ्तार करवाने को लेकर सीटू ने आंदोलन किया।


उसी आंदोलन में पुलिस ने सीटू नेता डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर को बिना वजह पुलिस हिरासत में ले लिया और अमानवीय प्रताड़ना दी।  सोमवार को कोर्ट ने सजा के फैसले को बरकरार रखते हुए पांचों पुलिसकर्मियों को एक-एम साल की सजा व जुर्माना कायम रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed