{"_id":"56fc9a904f1c1b3404f0055f","slug":"senior-assistant-allegation-that-congress-leader-beats-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ सहायक ने कांग्रेस नेता पर लगाया मारपीट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वरिष्ठ सहायक ने कांग्रेस नेता पर लगाया मारपीट का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी खजाना राम ने बताया कि उन्हें दोनों ओर से शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
एक सरकारी महकमे के वरिष्ठ सहायक ने एक कांग्रेसी नेता पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर दोनों तरफ से डीएसपी के पास शिकायतें आई हैं। कांग्रेसी नेता का कहना है कि वरिष्ठ सहायक ने रेस्ट हाउस में उसके साथ बदतमीजी की।
विज्ञापन
उन्होंने मारपीट के आरोपों को उन्होंने सिरे से नकारते हुए बताया कि यह विपक्ष की साजिश है तथा उन्हें बदनाम करने का षड्यंत्र है। वरिष्ठ सहायक ने डीएसपी को सौंपे शिकायत पत्र में बताया है कि उसे दिन में फोन कर नेता ने रेस्ट हाउस में बुलाया तथा कहा कि उसकी बहुत ज्यादा शिकायतें आई हैं।
विज्ञापन
इतना कहने के बाद उसे थप्पड़ मार दिया। वहीं कांग्रेसी नेता ने डीएसपी को सौंपे शिकायत में कहा कि वरिष्ठ सहायक ने उसके साथ सभी लोगों के सामने अभद्र व्यवहार किया। उन पर झूठे आरोप विपक्ष के नेताओं के कहने पर उनकी छवि खराब करने के लिए लगाए हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ सहायक 16 साल से एक ही पद पर बीमारी का बहाना बनाकर बैठा है। कहा कि जिन बिलों को सहायक अभियंता और अधिशासी अभियंता पास कर देते हैं वह उन बिलों को जबरन रोककर स्वयं जांच करने की बात करता है।
वह उसे मात्र यह न करने की हिदायत दे रहे थे लेकिन वह गाली गलोच पर उतर आया। डीएसपी खजाना राम ने बताया कि उन्हें दोनों ओर से शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। इस जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।