फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Section 144 imposed in Bla temple Banzar Kullu Himachal Prdaesh

बलि पर विवाद के बाद दो गुटों में बंटे देवलु, बला मंदिर में धारा 144 लगाई

Fri, 12 Apr 2019 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 12 Apr 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Section 144 imposed in Bla temple Banzar Kullu Himachal Prdaesh
फाइल फोटो

प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत बलागाड़ के बला मंदिर में बलि प्रथा को लेकर उपजे विवाद के बीच देवलु दो गुटों में बंट गए हैं। दोनों इलाकों के लोग हूम पर्व में शामिल होना चाहते हैं। टकराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर क्षेत्र में धारा 144 लगा दी गई है। दोनों पक्ष देवरथ नहीं ला पाएंगे। अब सिर्फ पूजा-अर्चना की ही अनुमति होगी। बता दें कि 13 अप्रैल को देवता मार्कंडेय ऋषि और माता त्रिपुरा सुंदरी के सम्मान में हूम पर्व मनाया जाएगा।

विज्ञापन

 
दरअसल, हूम पर्व से पहले दो गुटों के मध्य विवाद चल रहा है। इसे सुलझाने के लिए एसडीएम बंजार के समक्ष बला गौर लाहुंड गांव के दोनों पक्षों को बुलाया गया। लेकिन दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े रहे। ऐसे में यह बैठक बेनतीजा रही। आखिर में बलि प्रथा को लेकर चल रहे दो गुटों के विवाद के चलते प्रशासन ने धारा-144 लगा दी। गौरतलब है कि बला मंदिर में देवता मार्कंडेय ऋषि और त्रिपुरा बाला सुंदरी का मंदिर व रथ है। अब लाहुंड गांव में देवता मार्कंडेय ऋषि और त्रिपुरा बाला सुंदरी का भी नया रथ बनाया गया है। इसमें बला गांव के लोग बलि प्रथा के विरोध में हैं।

विज्ञापन

आज मनाए जाने वाले हूम पर्व में दोनों पक्षों के लोग शामिल होना चाहते हैं। प्रशासन को आशंका है कि विवाद की इस स्थिति में अगर दोनों गुट देवरथों के साथ हूम में शामिल होते हैं तो मंदिर में स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। एसडीएम बंजार एमआर बंजार ने कहा कि तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है।

अब लाहुंड गांव के नवनिर्मित देवरथों के साथ बला गांव के देवरथों को हूम पर्व में लाने पर पाबंदी रहेगी। हूम पर्व के दिन मार्कंडेय ऋषि व माता के दोनों पक्षों के हारियानों, कारकूनों, बजंतरी व ग्रामीणों को बला मंदिर में आने और पूजा-अर्चना करने की छूट दी गई है। धारा-144 के चलते अगर कोई भी व्यक्ति समूह या फिर किसी प्रकार के हथियार व डंडों के साथ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed