फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School Student Threaten a Family, Demand Extortion.

टीवी सीरियल देख 'किलर' बना बच्चा, खत से मांगी फिरौती, दौड़ती रही पुलिस

Mon, 05 Sep 2016 10:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, करसोग (मंडी) Updated Mon, 05 Sep 2016 10:19 AM IST
विज्ञापन
School Student Threaten a Family, Demand Extortion.
टीवी पर आपराधिक सीरियल देख एक स्कूली छात्र ने बड़ी साजिश रच डाली। - फोटो : demo pic

टीवी पर आपराधिक सीरियल देख एक स्कूली छात्र ने बड़ी साजिश रच डाली। चार दिन तक पुलिस दौड़ती रही मगर जब खुलासा हुआ तो दंग रह गई। धमकी देने वाला और कोई नहीं एक छोटा सा स्कूली छात्र निकला। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला मंडी का है।

विज्ञापन


यहां उपमंडल के तहत लोअर बाजार करसोग में आपराधिक घटनाओं पर आधारित सीरियलों से प्रभावित होकर एक स्कूली बच्चे ने पुलिस की खूब परेड करवाई। खुद को बड़ा किलर बताकर जान से मारने की धमकी दी गई। छात्र ने चार दिनों तक अपने घर के साथ लगते मकान में किराये के कमरे में रह रहे एक परिवार को धमकी भरे खत लिखे।
विज्ञापन


इसमें एक लाख रुपये की फिरौती की मांग की। चार दिनों तक यह ड्रामा चलता था। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक उपमंडल करसोग के लोअर बाजार में चार दिनों से पैसों की मांग और धमकी भरे पत्र मिलने से एक मकान मालिक और किरायेदार परेशान थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिनों तक भागती रही पुलिस, बढ़ती रही फिरौती की रकम

School Student Threaten a Family, Demand Extortion.

पीड़ित परिवार ने पुलिस थाना करसोग में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह लोअर बाजार में अपने बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहता है। कोई अंजान व्यक्ति चार दिनों से उन्हें धमकी भरे खत लिख रहा है।

शिकायतकर्ता ने इन पत्रों की कापियां भी पुलिस को सौंपी। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गश्त और पूछताछ तेज कर दी, लेकिन छानबीन करने के बाद भी पुलिस खाली हाथ ही रही। धमकी भरे खतों का सिलसिला जारी रहा।

अंजान व्यक्ति हर रोज पत्र छोड़ता गया। पैसों की मांग करने वाले अंजान व्यक्ति की मांग पांच हजार से एक लाख तक पहुंच गई। पुलिस ने पैसों की मांग के खत के जवाब में पैसों की रकम देने का खत लिखा। अंजान व्यक्ति ने खत तो उठा लिया लेकिन पुलिस के हाथ में कुछ नहीं लगा।

आखिरकार बच्चे तक पहुंची पुलिस

School Student Threaten a Family, Demand Extortion.

इसके बाद पुलिस ने पैसों  की मांग करने वाले व्यक्ति की दोबारा रेकी की। इस बार पुलिस को सफलता मिली। योजना के मुताबिक अंजान चेहरा सामने आ गया। फिरौती की मांग करने वाला स्कूल में पढ़ने वाला छात्र था।

पुलिस ने जब बच्चे से पूछताछ की तो उसने आपराधिक सीरियलों से प्रभावित होने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने शिकायत को वापस ले लिया। शिकायत वापस लेने पर थाना प्रभारी सुनील ने बच्चे के भविष्य को देखते हुए मामला दर्ज नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed