फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school girl rape case at kangra

रसोइया ने किया स्कूल हॉस्टल में दो छात्राओं से रेप

Sat, 10 May 2014 03:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 10 May 2014 03:04 AM IST
विज्ञापन
school girl rape case at kangra

कांगड़ा के पालमपुर उपमंडल के एक स्कूल में पढ़ाई कर रही दो मासूम छात्राओं को एक दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी और कोई नहीं बल्कि इसी स्कूल का एक रसोइया निकला।

विज्ञापन


यह आरोपी पिछले कई दिनों से इन दोनों मासूम छात्राओं के साथ दुराचार कर रहा था। आरोपी दोनों को धमकाता था कि यदि उन्होंने ये बात किसी को बताई तो ये उन्हें जान से मार देगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों पीड़ित छात्राएं तिब्बत मूल की है। वहीं आरोपी भी तिब्बती है। यह दोनों छात्राओं के हॉस्टल में घुसकर उनसे ये हैवानियत कर रहा था। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी क्लास में पढ़ती हैं दोनों छात्राएं

school girl rape case at kangra

पुलिस के अनुसार पीड़ित दोनों छात्राएं यहां एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती हैं। ये दोनों दूसरी छात्राओं के साथ स्कूल हॉस्टल में ही ठहरती थी। मगर पिछले कुछ दिन से आरोपी रसोइया इन्‍हें अपनी हवस का शिकार बना रहा था।

पुलिस ने दोनों छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि आरोपी हॉस्टल में आकर जबरदस्ती उनसे ये गंदा काम करता था। एक छात्रा ने ‌हिम्मत दिखाते हुए हॉस्टल की एक महिला कर्मचारी को इसकी शिकायत की।
इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया।

फिलहाल दोनों छात्राओं का मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

school girl rape case at kangra

उधर, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की। देर शाम आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तिब्बती मूल की दो छात्राओं से दुराचार मामले में एक तिब्बती मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, इस घटना के बाद इस पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उधर, स्कूल प्रशासन भी सवालों के दायरे में हैं।

सवाल उठ रहे हैं कि इतने दिन से ये आरोपी बेखौफ होकर हॉस्टल में दुराचार कर रहा था। मगर प्रशासन और हॉस्टल वार्डन को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। इस मामले के बाद स्कूलों में छात्राओं की सुरक्षा पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed