{"_id":"572c9b764f1c1b71275ccf07","slug":"school-girl-molestation-case-at-mandi-principal-on-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से छात्राओं को शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था शिक्षक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक साल से छात्राओं को शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
Updated Sat, 07 May 2016 09:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रधान जबना चौहान ने बताया कि उन्होंने घटना से पूर्व उक्त शिक्षक को सचेत किया था, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी में सराजघाटी की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केयोलीधार में छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के आरोपी कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रीतम चंद को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
वह पिछले कई माह से छात्राओं को प्रताड़ित कर रहा था। इधर, शिक्षा विभाग मंडी ने मामले पर जांच बैठा दी है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रीतम चंद पर निष्कासन की गाज गिरना तय माना जा रहा है। उच्च प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मंडी सुशील पुंडीर ने बताया कि विभाग ने शिक्षक के खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशक को अवगत करवा दिया है। जांच के बाद कथित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। थरजूण पंचायत प्रधान जबना चौहान ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। आरोपी करीब एक साल से स्कूली छात्राओं को टूर्नामेंट और एनएसएस शिविर के बहाने बहला फुसलाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान जबना चौहान ने बताया कि उन्होंने घटना से पूर्व उक्त शिक्षक को सचेत किया था, मगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी प्रीतम चंद की ओर से अश्लील हरकतें करने की बात वीरवार को स्कूल की एक छात्रा ने परिजनों को बताई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया और नारेबाजी कर आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। एसपी प्रेम ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी शिक्षक से पूछताछ की जा रही है।