फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school girl kidnapping case at kullu, inquiry on school.

12वीं की छात्रा का रहस्यमयी अपहरण, स्कूल पर उठे सवाल

Fri, 18 Mar 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 18 Mar 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
 school girl kidnapping case at kullu, inquiry on school.
छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।

हिमाचल के कुल्‍लू में एलएमएस स्कूल की बारहवीं की छात्रा के रहस्यमयी अपहरण के बाद संस्थान पर कई सवाल उठ गए हैं। छात्रा का आरोप है कि सीबीएसई से रोलनंबर जारी होने के बावजूद स्कूल ने उसे जारी नहीं किया। प्रबंधन को डर था कि वह पढ़ाई में कमजोर है और फेल होने पर संस्थान का नाम खराब हो जाएगा। साख बचाने के लिए संस्थान उससे परीक्षा नहीं दिलवाना चाहता था।

विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया। छात्रा की शिकायत पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीधे आरोप लगने के कारण पुलिस प्रधानाचार्य से पूछताछ करेगी। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने कहा है कि पंद्रह मार्च को सुबह वह अपने घर से मौहल में कोचिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान मौहल चौक से अगवा कर चार युवकों ने उसे स्कॉर्पियो में बैठा लिया।
विज्ञापन


उन्होंने धमकी दी है कि अगर प्रधानाचार्य और संस्थान के खिलाफ दुष्प्रचार करने से वह बाज न आई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। युवकों ने छात्रा को परीक्षा न देने की धमकी भी दी। छात्रा के मुताबिक सभी युवकों ने नकाब पहना था और उसकी आंखों पर पट्टी बंधी थी। कुछ घंटों बाद नकाबपोशों ने उसे रामशिला के पास उतार दिया। इस घटना से वह बेहद घबरा गई और घर से बाहर नहीं निकल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा के घर जाकर उसका बयान लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी कुल्लू शिव चौधरी ने की है। उल्लेखनीय है कि रोलनंबर न मिलने पर ‘अमर उजाला’ में खबर छपने और पुलिस के दबाव के बाद छात्रा को एक पेपर होने के बाद आनन-फानन में रोलनंबर जारी किया गया था। छात्रा ने स्कूल प्रधानाचार्य पर अब अगवा करवाने का आरोप लगाया है।  

प्रधानाचार्य से होगी पूछताछ : डीएसपी
डीएसपी कुल्लू शिव चौधरी ने बताया कि मामला गंभीर है। मौहल से भुंतर और कुल्लू की ओर आने वाले सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। एलएमएस प्रधानाचार्य से पूछताछ की जाएगी। छात्रा ने सीधा आरोप प्रधानाचार्य पर लगाया है।


सभी आरोप निराधार : कंवर
एलएमएस की प्रधानाचार्य ललिता कंवर के अनुसार उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्हें छात्रा के घर तक का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा कभी सोच भी नहीं सकती। उन पर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed