फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanching in una

मां बेटा जा रहे थे घर और तभी पेश आई ऐसी वारदात

Tue, 15 Jul 2014 09:03 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना
ब्यूराे/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 15 Jul 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
sanching in una

हिमाचल के ऊना में छीनाझपटी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शातिरों के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है। मंगलवार को दिनदहाड़े एचआरटीसी वर्कशॉप के पास एक महिला के साथ छीनाझपटी का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


बाइक पर सवार होकर आए शातिर महिला का पर्स छीनकर भाग गए। यही नहीं, शातिरों ने महिला की बेटी का मंगलसूत्र भी छीनने का प्रयास किया। लेकिन, शातिर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन


दिनदहाड़े छीनाझपटी की वारदात से लोगों में दहशत का मौहाल पैदा हो गया है। पड़ोसी राज्य पंजाब के नंगल  में लूटपाट की घटनाओं के बाद ऊना में बाइकर्स गैंग ने अपने पैर प्रसार लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद वार्ड एक निवासी महिला शारदा देवी अपनी बेटी के  साथ दवा लेने के बाद पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एचआरटीसी वर्कशॉप के पास पहुंचने पर दो बाइकों पर सवार चार युवक आए और शारदा देवी का पर्स छीनकर ले गए।

चोरों ने उनकी बेटी के गले से मंगलसूत्र भी छीनने का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने के चलते चारों शातिर मौके से फरार हो गए। महिला के पर्स में लगभग तीन हजार रुपये की नकदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे।


उधर एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटना की शिकायत मिली है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में की जांच शुरू कर दी गई है। उधर, घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed