फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sambar Deer hunting in Bangana Una, six arrested

ऊना के बंगाणा में सांभर का शिकार, छह गिरफ्तार

Thu, 20 Aug 2020 09:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, बंगाणा (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Aug 2020 09:13 PM IST
विज्ञापन
Sambar Deer hunting in Bangana Una, six arrested
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की रामगढ़ धार में बुधवार रात एक सांभर प्रजाति के हिरण का शिकार करने के आरोप में पुलिस ने वन विभाग की शिकायत पर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकारियों के कब्जे से एक लाइसेंस बंदूक और चार घरों से सांभर का मांस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ धार के रायपुर मैदान के जंगल मे बीती बुधवार रात शिकारियों ने एक सांभर का शिकार किया। इसकी सूचना वन विभाग बंगाणा के रेंज अफसर संदीप सेठी ने डीएफओ ऊना मृत्युंजय माधव को दी।

विज्ञापन


डीएफओ ने रेंज अफसर के साथ एक टीम गठित करते हुए डिप्टी रेंज अफसर बाल कृष्ण, गार्ड अंकुश ठाकुर और अजय ठाकुर का विशेष दस्ता बनाकर रायपुर भेजा। रेंज अफसर ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू की और चार घरों से सांभर का मीट भी बरामद किया। रेंज अफसर  ने बताया कि छह आरोपियों को पकड़ा गया है। इनके पास से एक लाइसेंस बंदूक भी बरामद हुई। इस पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत 6 लोगों के तहत बंगाणा पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। इस संबंध पुलिस थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकार करने पर कुछ लोगों के खिलाफ विभाग ने मामला दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed