फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rs 35,000 looted from petrol pump

पेट्रोल पंप कर्मियों पर डंडों से हमला कर लूटे 35 हजार

Tue, 10 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Tue, 10 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rs 35,000 looted from petrol pump
क्राइम

मंडी जिले के कलखर के समीप बीती रात सात कार सवारों ने पंप कर्मियों पर डंडों से हमला किया और 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और वारदात में शामिल कार को कब्जे में ले लिया है। लेकिन, सभी आरोपी घटना के बाद फरार  हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीती रात प्रवीण कुमार पुत्र जगदीश चंद गांव ब्राड़ता अपने साथी कर्मचारियों विक्की, पिंकू और नेकराम के साथ पेट्रोल पंप की ऊपरी मंजिल पर खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। पेट्रोल पंप के कर्मचारी प्रवीण कुमार ने कहा कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मंडी की ओर से आई कार नंबर यूपी 14 बीबी 2217 पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए रुकी।
विज्ञापन


कार में से उतरकर एक व्यक्ति ने पेट्रोल पंप के अंदर ही पेशाब करना शुरू कर दिया, जिस पर कर्मचारी विक्की ने व्यक्ति को टोका। इतने में कार में सवार चार अन्य व्यक्ति उतरे और उन्होंने विक्की पर डंडों से हमला शुरू कर दिया, जिससे विक्की बेहोश हो गया। इतने में ऊपरी मंजिल में सो रहे अन्य कर्मचारी भी शोर सुनकर नीचे आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावरों ने उन पर भी डंडे बरसाना शुरू कर दिया। कर्मचारी पहले तो उनका सामना करने की कोशिश करने लगे। लेकिन हमलावरों की संख्या ज्यादा होने से उनकी एक नहीं चली। कर्मचारी वहां से जान बचाकर भागे। हमलावर बेहोश पड़े कर्मचारी विक्की की जेब से 35 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।


पुलिस ने वायरलेस के माध्यम से कार को जाहू रोड़ पर पकड़ लिया। पुलिस की भनक लगते ही सभी आरोपी कार को सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। उधर, डीएसपी मदन लाल धीमान ने लुट की वारदात की पुष्टि की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 382, 323 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस केस की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed