फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rohit murder case hamirpur himachal pradesh

उधार का पैसा नहीं मिला तो सगे मौसा ने मासूम से की दरिंदगी

Tue, 25 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Tue, 25 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rohit murder case hamirpur himachal pradesh

पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर नादौन के बेला गांव में पानी के टैंक में मिले सात वर्षीय बच्चे की मर्डर मिस्ट्री सुलझा ली है। उधार के 15 हजार रुपये न मिलने पर सगे मौसा ने ही सात साल के मासूम को मौत के घाट उतार दिया था। प्राथमिक पाठशाला नादौन में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले रोहित पुत्र उदय कुमार की हत्या के आरोप में उसके सगे मौसा मुकेश उर्फ नागेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पूछताछ में मुकेश ने पुलिस को बताया कि सात माह पूर्व उदय ने उससे 15 हजार रुपये उधार लिए थे। बीमारी के बाद बेटी की मौत पर जब वह पैसे मांगने के लिए उदय के घर गया तो उदय की पत्नी गाली गलौज पर उतर गई। उदय ने हाथापाई शुरू कर दी। उस वक्त तो वह लौट आया पर बदला लेना चाहता था। पिछले सोमवार को वह दवाई लेने के लिए मझीन से नादौन आया था। 

विज्ञापन

धक्का देकर पानी के टैंक में गिरा दिया था राहुल

Rohit murder case hamirpur himachal pradesh

यहां उसने शराब पी। करीब तीन बजे जब पाठशाला में छुट्टी हुई तो रास्ते में राहुल को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके पिता बुला रहे हैं। बातचीत करते पैदल ही वे बेला गांव के उस घर में पहुंचे, जहां वह अपने परिवार सहित डेढ़ साल पहले रहता था। वहां जाकर पानी के टैंक में मुकेश ने राहुल को हाथ-मुंह धोने के लिए कहा। 

जब राहुल हाथ पैर धोने लगा तो उसने धक्का दे दिया। इसके बाद वह घटनास्थल से बस अड्डा नादौन आ गया। यहां दोस्त विजय के साथ बैठकर शराब पी। शाम करीब साढ़े पांच बजे के करीब मझीन चला गया। डीएसपी लालमन शर्मा का कहना है कि रविवार देर रात मुकेश को हिरासत में ले लिया गया है। मुकेश ने राहुल की हत्या का गुनाह कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed