{"_id":"7300956dee7378fd4b59dfea78f99911","slug":"robbery-at-sirmour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटों से भरा बैग छीन ले गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोटों से भरा बैग छीन ले गए लुटेरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Fri, 03 Oct 2014 10:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कालाअंब के तहत टोल बैरियर के इंचार्ज पर हमला कर कुछ लोगों ने उससे नोटों से भरा बैग छीन लिया। बैग में करीब 80 हजार रुपये थे। कर्मचारी ने कालाअंब थाना में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि कालाअंब टोल टैक्स बैरियर इंचार्ज बलजिंदर सिंह निवासी गढ़शंकर, होशियारपुर (पंजाब) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि बीते मंगलवार देर सायं वह कार से कालाअंब बैरियर से 80 हजार रुपये लेकर कालाअंब जा रहा था।
विज्ञापन
एक पेपर मिल के पास वह जैसे ही पहुंचा तो पीछे से एक वाहन में सवार कुछ युवक आए और उसकी गाड़ी को रोक दिया। उन्होंने लोहे की राड से उसपर हमला कर दिया। साथ ही वे नोटों से भरे बैग को छीन ले गए।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ धारा 382 एवं 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।