फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbery at sbi bank in hamirpur.

बैंक लूट मामले में पुलिस ने डाले हथियार

Wed, 20 Aug 2014 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 20 Aug 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
robbery at sbi bank in hamirpur.

नादौन एसबीआई शाखा से बैंक लूट के मामले को सुलझाने में पुलिस बेबस हो गई है। पूछताछ छानबीन, तलाश के बावजूद पुलिस को मामले से जुड़ी कड़ियों उलझती जा रही है। पुलिस अब खुद कह रही है कि फिलहाल तफ्तीश पर फुल स्टॉप लग गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध लग रहे युवक को गिरफ्तार किया था, युवक को पांच दिन के रिमांड पर भी लिया गया था। लेकिन पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ में कुछ खास हाथ नहीं लगा है। दूसरी पुलिस कुछ फोन कॉल डिटेल भी खंगाल रही थी, इसमें भी पुलिस निराशा हाथ लगी।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ शुरू की थी, जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार भी किया। युवक बच्चों द्वारा बैग उठाकर ले जाने के बाद कैशियर से बात करता कैद हुआ था, लेकिन अभी तक पुलिस कैशियर पर हाथ डालने से परहेज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पूछताछ कैशियर से भी की गई है। इसके अलावा बैग उड़ाने वाले बच्चों की तलाश में भी पुलिस ने खूब हाथ पैर मारे, पर कुछ हाथ नहीं लग पाया है। एसबीआई नादौन शाखा से 9 अगस्त को 14 से 15 साल के बच्चे 32 लाख रुपये से भरा बैग उड़ाकर ले गए थे।


उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि फिलहाल कोई सुराग या कड़ी हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस मामले की सुलझाने के लिए प्रयास कर रही है। कहें तो फिलहाल मामले में स्थिति फुल स्टॉप पर अटकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed