फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbery at bilaspur.

बुजुर्ग को बंधक बनाकर लाखों के गहने लूटे

Wed, 01 Apr 2015 10:25 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
robbery at bilaspur.

बुजुर्ग दंपति को उन्हीं के घर में बंधक बनाकर शातिरों ने लाखों रुपए के गहने लूट लिए। मामला हिमाचल के बिलासपुर का है। यहां जिले की दूरदराज क्षेत्र में पड़ने वाली पंचायत पपलाह के गुग्गा मोहड़ा में चोरों ने एक बुजुर्ग दंपति को कमरे में बंधक बनाकर सोने व चांदी के गहनों सहित कपड़ों पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बीती रात गुग्गा मोहड़ा गांव में चोरों ने रात को सो रहे बुजुर्ग दंपति अमरनाथ और उनकी पत्नी कौशल्या देवी कोकमरे के दरवाजे को बाहर से रस्सी से बांध दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में रखे सामान पर आराम से हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन


इस वारदात में कमरे से एक सोने का चक, कुछ चांदी के सिक्के कपड़े गायब बताए जा रहे हैं। चोर अपने साथ कमरे के भीतर से एक ट्रंक को भी उठाकर ले गए। जो बाद में घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मिला। आसपास के लोगों को चोरी की घटना का पता अगली सुबह को चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग ने पुलिस को दी सूचना

robbery at bilaspur.

रात लगभग दो बजे बुजुर्ग दंपति की नींद खुली तो वे दरवाजे के पास पहुंचे। दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण वे बाहर नहीं निकल पाए। कुछ देर बाद सूझबूझ से दंपति ने एक्स ब्लेड से बाहर से बांधी रस्सी को काटा। दूसरे कमरे में गए तो वहां बिखरा सामान देख उनके होश फाख्ता हो गए।

इसकी सूचना दंपति ने परिवार के अन्य लोगों को दी और फिर सुबह पुलिस को सूचना कर दी। पुलिस के अनुसार कमरे में रखे एक सोने का चक, कुछ चांदी के सिक्कों सहित एक ट्रंक वहां से गायब था। ट्रंक घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर मिला है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी अंजली जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed